भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच 13 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जायेगा. सीरीज के इस पांचवे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण प्रेस कॉन्फ्रेस में आये. जहां उन्होंने कहा है, कि धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी की ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी से तुलना करना अनुचित है.
धोनी और पंत की तुलना करना अनुचित

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा, “धोनी और पंत की तुलना करना अनुचित है. धोनी का कद काफी बड़ा है. वह एक दिग्गज हैं. स्टंप के पीछे उनका काम लाजवाब है. एमएसडी का टीम पर बहुत बड़ा प्रभाव है, इसलिए ऋषभ पंत जैसे किसी युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज धोनी से करना अनुचित है.”
विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कर रहे प्रयोग

टीम में हो रहे प्रयोग को लेकर उन्होंने कहा, “हम अलग-अलग संयोजनों की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि यह जरुरी भी है. हम चाहते है, कि विश्व कप से पहले हम एक अच्छा संयोजन खोज ले. हालाँकि, अब किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश नहीं है, इसके लिए हम बेहद सतर्क हैं. कार्यभार और बैक-टू-बैक मैचों को ध्यान में रखते हुए, हम बड़े मैचों के लिए मानसिक रूप से फिट होना चाहते है.”
एश्टन टर्नर के खिलाफ हमारे पास नहीं थी योजना

भारतीय टीम के मोहाली वनडे की हार को लेकर भरत अरुण ने कहा, “अगर आप देखें, तो हमारे गेंदबाजों की सफलता 75 प्रतिशत से अधिक रही है. ऐसी चीजें कभी-कभी होती हैं. मुझे खुशी है, कि यह विश्व कप से पहले हुआ है, इसलिए अब हम उन चीजों पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, जहां हम विश्व कप से पहले सुधार कर सकते हैं.
आपको एश्टन टर्नर की बल्लेबाजी को भी श्रेय देना चाहिए. उसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और ओस ने भी उन्हें मदद की, मैं बहाने देने की कोशिश नहीं कर रहा हूं. हमने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी और एश्टन के लिए हमने कोई भी योजना नहीं बनाई थी, लेकिन मुझे विश्वास है, कि हमारे गेंदबाज मजबूती से वापसी करेंगे.”
संयोजन की तलाश में राहुल को भेजा गया था नंबर-3 पर

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आगे अपने बयान में कहा, “हमारे पास यही समय था, कि हम अपने संयोजन को तलाशे, इसलिए लिए राहुल को नंबर-3 पर भेजा गया था. हम जानते है, कि कोहली नंबर-3 पर पूरी तरह से सफल रहे हैं, सिर्फ हम विश्व कप से पहले विकल्पों की कोशिश कर रहे थे.
निश्चित रूप से कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिसमे हमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काम करने की आवश्यकता है. हमें इस सीरीज से पता चला है, कि अभी कहां हमें काम करने की आवश्यकता है और यह विश्व कप से पहले सीखने का एक शानदार अनुभव है.”
विजय शंकर के आत्मविश्वास में हो रही है वृद्धि

विजय शंकर ने भरत अरुण को लेकर आगे अपने बयान में कहा, “विजय शंकर के आत्मविश्वास में वृद्धि है, वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है, चाहे उसे नंबर 4, 6 या 7 कही पर भी भेजा जाये. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है.
बल्लेबाजी के आत्मविश्वास ने उसे गेंदबाजी में भी मदद की हैं, वह 130 किमी प्रति घंटे को छू रहा है और उसमे पहले से बहुत अधिक आत्मविश्वास से दिख रहा है.
साथ ही उन्होंने केदार की गेंदबाजी को लेकर कहा, “केदार ने कई मौकों पर हमारे लिए अच्छा काम किया है, लेकिन मैंने अपने गेंदबाजों से कहा है, कि जब तक आप उन्हें गेंदबाजी नहीं करने देते, तो इसका मतलब है, कि आपने अच्छा काम किया है. मैं चाहता हूँ, कि केदार को कम से कम गेंदबाजी करने को मिले. हमारे मुख्य गेंदबाज ही अपना बेहतर काम करें.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऋषभ पंत जैसे किसी नए खिलाड़ी की धोनी जैसे दिग्गज से तुलना करना अनुचित : भरत अरुण appeared first on Sportzwiki.