Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल-हार्दिक पंड्या मामलें को बीसीसीआई गुरुवार को सौंपेगा लोकपाल के हाथ

भारतीय क्रिकेट टीम के दो युवा स्टार खिलाड़ियों केएल राहुल और हार्दिक पंड्या पर महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों को भले ही बीसीसीआई की तरफ से इस मामले को लेकर क्लीन चिट मिल गई हो लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

केएल राहुल-हार्दिक पंड्या मामला अब उठेगा सुप्रीम कोर्ट में

इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने मंगलवार को साफ किया था कि सीओए ने अबतक उनके पास क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल से जुड़ा मामला नहीं भेजा है।

लेकिन अब बुधवार को इस मामले को लेकर ताजा जानकारी मिली है कि इस मामले को डीके जैन तक पहुंचा दिया गया है और अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर गुरुवार को कार्यवाही होगी। बीसीसीआई ने पूर्व न्यायाधिश डीके जैन को लोकपाल नियुक्त किया है।

सीओए मामले को गुरुवार को सौंपेगा लोकपाल को

आईएएनएस के साथ बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि “सीओए और लोकपाल इस मामले को आगे रैफर करेंगे, जब वे मिलते हैं कि तभी पता चलेगा कि क्या एक महत्वपूर्ण बैठक होने की उम्मीद है। “

सीओए गुरुवार को दिल्ली में मिलने पर लोकपाल को मामला सौंपेगा।ये उन बिंदुओं में से एक है जिसे एक बैठक में उठाया जाएगा, जो सदस्यों को आईसीसी से चर्चा करते हुए ये स्पष्ट करेगा कि कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

कॉफी विद करन में महिलाओं पर टिप्पणी के चलते राहुल-पंड्या को किया था निलंबित

इसी साल की शुरुआत में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या एक रियलिटी शो कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर बहुत ही शर्मनाक बातें कह गए। जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से टीम से हटा दिया गया था।

सीओए ने इसके बाद अपने जारी बयान में कहा था कि “प्रशासकों की समिति ने दिनांक 11.01.2019 के ईमेल द्वारा और बीसीसीआई के संविधान के नियम 41(6) के तहत आरोपों के मद्देनजर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को निलंबित कर दिया था।”

“किसी भी क्रिकेटर के खिलाफ दुराचार के सभी आरोपों को स्थगित करने के बाद, अंतरिम रूप से बीसीसीआई को बीसीसीआई लोकपाल द्वारा नियुक्त किया जाना जरूरी है, जिसकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के लंबित निर्देशों की ओर से होती है “

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post केएल राहुल-हार्दिक पंड्या मामलें को बीसीसीआई गुरुवार को सौंपेगा लोकपाल के हाथ appeared first on Sportzwiki.