Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक, अब तक सिर्फ इन भारतीयों ने किया है ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार अर्धशतक लगा दिया है. अपने इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने एक ख़ास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

विराट ने लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकों का अर्धशतक लगाया है. उनके वनडे क्रिकेट करियर का यह 224वां मैच था. उन्होंने अपने इस 224वें मैच में 50 अर्धशतक लगाने का शानदार रिकॉर्ड बना दिया है.

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान वनडे क्रिकेट में 39 शतक भी लगा चुकें है. वह भारतीय टीम के लिए सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है.

विराट कोहली वर्तमान समय में टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों के नंबर-1 बल्लेबाज है. उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाता है. वह अबतक कई शानदार उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं.

अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने वाले बने 7वें खिलाड़ी 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने वाले 26वें खिलाड़ी बने हैं.

साथ ही वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बने हैं. विराट कोहली से पहले भारतीय टीम के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह अर्धशतकों का अर्धशतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली अभी 7-8 साल और खेल सकते हैं आने वाले समय में वह अर्धशतकों के शतक का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं. आजतक किसी भी क्रिकेटर ने वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों के शतक नहीं लगाया है.

यहाँ देखें भारत के लिए अर्धशतकों का अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी :

क्रम संख्या                    खिलाड़ी        मैच     अर्धशतक 
1. सचिन तेंदुलकर 463 96
2. राहुल द्रविड़ 340 82
3. सौरव गांगुली 308 71
4. एमएस धोनी 337 71
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 58
6. युवराज सिंह 301 52
7. विराट कोहली 224 50

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट ने लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक, अब तक सिर्फ इन भारतीयों ने किया है ऐसा appeared first on Sportzwiki.