खेल डेस्क। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिग्गज खिलाडिय़ों को पछाडक़र सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया है। उन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तथा विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली खेल पत्रकार संघ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में दिया गया है।
युवराज सिंह ने एक बार फिर लगा दिए लगातार इतने छक्के, ताजा हुई 2007 विश्व कप की याद
वहीं महिला वर्ग में ये पुरस्कार भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और युवा निशानेबाज मनु भाकर को दिया गया है। इस दौरान सिडनी ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती कोच राज सिंह को जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया है।
मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी तेज गेंदबाज, बुमराह और मलिंगा के साथ जमाएगा जोड़ी
ऋषभ पंत के साथ ही उनके बचपन के कोच तारक सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुस्कार से सम्मानित किया है। अपने बचपन के कोच का पुरस्कार ऋषभ पंत ने हासिल किया।गौरतलब है कि ऋषभ पंत इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
...तो इस प्रकार जीत लिया विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने सभी का दिल
उन्होंने इस संस्करण के अपने पहले मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस की ओर से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए थे। ऋषभ पंत ने इससे पहले भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता था।