Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस पूर्व कप्तान ने विराट को बताया टीम का आधा कप्तान

इंटरनेट डेस्क। बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान है। बिशन सिंह बेदी कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी अपने बेबाक बयानों के कारण भी जाने जाते है।

इसी बीच मीडिया से रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने वर्तमान कप्तान विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है। बेदी ने कंगारू टीम के खिलाफ चौथे वनडे में हार के बाद कहा कि सीरीज के चौथे मैच में धोनी के बिना उतरी भारतीय टीम 358 रन का बचाव नहीं कर सकी। कंगारू टीम ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने पांचवें वनडे से पहले धोनी को टीम इंडिया का आधा कप्तान बताया।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व कप्तान बेदी ने महेन्द्र सिंह धोनी को पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम दो वनडे मैचों में आराम देने के फैसले पर सवाल उठाया। बेदी ने कहा कि आखिर उन्हें आराम देने की क्या जरूरत थी। बेदी का मानना हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी युवा नहीं रह गए हैं, लेकिन मैदान में कप्तान को उनकी जरूरत होती है। कप्तानी के लिए विराट कोहली को महेन्द्र सिंह धोनी का साथ चाहिए। धोनी के बिना कप्तान विराट कोहली कमजोर पड़ जाते है और टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। आपको बता दें कि धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर लगातार रणनीति बनाते रहते है। वो चाहे गेंदबाज या फिर फील्डर सबका हौसला बढ़ाते रहते है। पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच कल बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ही कल का मैच बहुत अहम है।