Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर ओवर में दिल्ली से हारा कोलकाता, पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा द्वारा सुपर ओवर में की गई कातिलाना गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-12 के सांसों को रोक देने वाले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स को शिकस्त देकर उसका विजयी अभियान रोका दिया है।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल (62) और कप्तान दिनेश कार्तिक (50) के आतिशी अर्धशतकों की मदद से आठ विकेट पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के 99 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स भी छह विकेट पर 185 रन बना सकी। इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटलस ने कोलकाता पर बादशाहत साबित की।

दिल्ली कैपिटल्स प्रसिद्ध कृष्णा के सुपर ओवर में पहले खेलते हुए 10 रन ही बना सकी। इस ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ही एक चौका लगा सके। इसके जवाब में कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कैगिसो रबादा की पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन वह तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कप्तान दिनेश कार्तिक और रोबिन उथप्पा तीन रन ही बना सके।

आईपीएल-12: मुम्बई इंडियंस के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गया है सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

इससे पहले पृथ्वी शॉ के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 99 पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शॉ ने 55 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की सहायता से ये पारी खेली। अगर इस मुकाबले में शॉ शतक लगाने में सफल होते तो यह उनके टी-20 करियर का पहला शतक होता।