Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज में विराट कोहली के प्रयोगों से क्लार्क हैरान, कही ये बात

विश्व कप 2019 को अब तीन महीने का समय शेष रह गया है. भारतीय टीम इनदिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस वनडे सीरीज से पहले ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कह चुके है, कि वह इस सीरीज में प्रयोग करेंगे और विश्व कप 2019 के लिए अपने 15 खिलाड़ी खोजेंगे.

विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज में विराट के प्रयोगों से क्लार्क हैरान 

इंग्लैंड में खिताब जीतने के लिए भारत सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है. हालांकि, कई लोगों का मानना ​​है कि टीम पसंदीदा होने के दबाव में झुक सकती है.

लेकिन ऑस्ट्रेलिया की 2 बार विश्व कप जीत में शामिल रह चुके माइकल क्लार्क का मानना है, कि अगर भारत आत्मविश्वास के साथ खेले, तो भारतीय टीम विश्व कप जीत सकती है. उनका मानना है, कि विश्व कप में भारत का दृष्टिकोण एक चैंपियन टीम की तरह रहना चाहिए.

हालाँकि, साथ ही वह विराट के लगातार प्रयोग से हैरान दिखाई दिए. उनका मानना है, कि विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में आप प्रयोग नहीं कर सकते हैं.

ये शब्द कहे माइकल क्लार्क ने 

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए माइकल क्लार्क ने अपने एक बयान में कहा, “आखिरी टी-20 के बाद मैंने विराट की बातें सुनी थी. वह कह रहे थे, कि हम इस वनडे सीरीज में विश्व कप 2019 के लिए कुछ खिलाड़ियों को अजमाने जा रहे हैं और प्रयोग के बाद विश्व कप 2019 के लिए अपने 15 खिलाड़ी खोजने जा रहे हैं.

हालाँकि, विराट से मेरा दृष्टिकोण थोड़ा अलग है. मुझे लगता है, कि अगर आप विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज खेल रहे है, तो आपकों अपनी 15 सदस्यी टीम के बारे में पता होना चाहिए और आपकों उसी टीम के साथ सीरीज में खेलना चाहिए, ताकि आप विश्व कप से पहले एक टीम के रूप में एकजुट रहे, और अपनी मजबूत टीम के साथ मैच जीतकर कुछ आत्मविश्वास हासिल करें.”  

यह बात बिल्कुल सही है, कि भारत विश्व कप 2019 का पसंदीदा

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए माइकल क्लार्क ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि यह बात बिल्कुल सही है, कि भारत विश्व कप 2019 का पसंदीदा है, हालाँकि, यह निर्भर करता है, कि भारत किस दृष्टिकोण के साथ खेलेगी. 2007 में जब ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियाई धरती पर विश्व कप जीता था, तो हम पसंदीदा थे, हमने एक भी मैच नहीं गंवाया और विश्व कप जीत गए थे.

पसंदीदा के टैग ने पसंदीदा होने की तरह शायद हम जिस तरह से खेलना चाहते थे, उसे हमने आगे बढ़ाया. हां, हमारे पास उस टीम का इतना अनुभव था और शायद इससे भी आसान हो गया था.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज में विराट कोहली के प्रयोगों से क्लार्क हैरान, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.