Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन की फॉर्म को लेकर मैं चिंता में नहीं हूँ: आशीष नेहरा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे धवन के बल्ले से उनके बाद वनडे मैचों में सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वह लगातार जूझ रहे थे। पहले वनडे मैच में भी वह पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गये।

पिछले 9 वनडे में हुए फ्लॉप

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में हुई सीरीज से अभी तक 9 वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक बनाया था। उसके अलावा कुछ खास नहीं कर पाए।

इस साल खेले 9 वनडे में उन्होंने 0, 32, 23, 75*, 66, 28, 13, 6 और 0 का स्कोर बनाया है। कई पारियों में उन्होंने पिच पर सेट होने के बाद अपना विकेट गिफ्ट किया है और इसी वजह से उनपर सवाल खड़े होने लगे हैं।

आशीष नेहरा ने दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने शिखर धवन की फॉर्म पर बयान दिया है। उसके अनुसार धवन फॉर्म पाने से एक पारी की जरुर है।

क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए पूर्व गेंदबाज ने कहा

“राहुल वहां हों या न हों, कोई भी खिलाड़ी जो खेल रहा है, वह रन बनाएगा। ऐसा नहीं है कि धवन ने बिना कुछ किए 10-15 पारियां खेली हैं। यहां तक कि राहुल के लिए, उन्होंने T20 में सिर्फ दो – 50 और 47 रन बनाए हैं। यदि वह ऐसा नहीं करता, तो सवाल अप्रासंगिक हो जाता। हां, धवन को रन बनाने की जरूरत है लेकिन उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली। मुझे लगता है कि वह फॉर्म में आने से दूर एक अच्छी पारी है। मैं धवन के बारे में चिंतित नहीं हूं।”

विश्व कप से पहले आखिरी मौका

भारतीय टीम विश्व कप से यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज खेल रही है। शिखर धवन के पास फॉर्म में आपस आने का यह आखिरी मौका है। वह विश्व कप से पहले जरुर आईपीएल में फॉर्म में आने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शिखर धवन की फॉर्म को लेकर मैं चिंता में नहीं हूँ: आशीष नेहरा appeared first on Sportzwiki.