आईपीएल के इस सीजन में अभी अपने पहले जीत की तलाश कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया का नंबर एक गेंदबाज बताया है. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए पिछले मैच में बैंगलोर की टीम आसानी से मैच जीतती हुई दिखायी दे रही थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करके मुंबई इंडियंस को मैच जीता दिया था .
बुमराह ने एबी डिविलियर्स को भी किया था परेशान : पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि
“बुमराह ने पिछले मैच में जिस तरह गेंदबाजी की थी. उनके गेंदों पर रन बनाना बिलकुल भी आसान नहीं था. बुमराह के सामने तो डिविलियर्स को भी रन बनाने में परेशानी हो रही थी. हम उस समय ज्यादा कुछ कर नहीं सकते थे. मेरे हिसाब से हम दुनिया के नंबर एक गेंदबाज का सामना कर रहे थे.”
बुमराह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने कोटे के अंतिम ओवर फेंकते समय चोटिल हो गये थे. हालाँकि वो चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं थी और बुमराह ने बैंगलोर के खिलाफ अगला मैच भी खेला और उस मैच में मैन ऑफ द मैच भी बने.
अब सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

अपने पहले 2 मैच हार चुकी बैंगलोर को अब अपना अगला मुकाबला हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. जिसने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया है.
बैंगलोर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए बहुत ही शानदार खेल का प्रद्रर्शन दिखाना होगा. बैंगलोर के लिए राहत की बात ये है, कि उसके दोनों बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स इस समय शानदार फॉर्म में है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पार्थिव पटेल ने मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.