अपने इस आईपीएल सीजन की हार से शुरुआत करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने पिछले मैच में खूब पिटे कार्यवाहक कप्तान भुवनेश्वर कुमार का बचाव किया और केन विलियम्सन को फिट बताते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए उनकी उपलब्धता सुनिशिचित की.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने घर में इस सीजन का खेलेगी पहला मैच
कोलकाता के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद अब हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी.
उस मैच पर बात करते हुए हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कहा कि
“अपने घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा ख़ास होता है. हमारी टीम के फैन्स हमारा हमेशा से ही साथ देते रहे है. ऑरेंज आर्मी के फैन्स लगातार बड़ते ही जा रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है. हमने कल सुबह उन सभी फैन्स का उत्साह देखा जो अविश्वश्नीय था.”.
हैदराबाद के कोच ने बताया कि इस बार हैदराबाद की पिच बल्लेबाजो के अनुकूल हो सकती है. इस बार हैदराबाद की पिच पर भी रनों का अम्बार लगता दिखाई दे सकता है.
कप्तान विलियम्सन फिट खेलेंगे राजस्थान के खिलाफ होने वाला मैच
पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेल पाए हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन इस घरेलू मैच के लिए फिट हो गये है जो राजस्थान के खिलाफ खेला जाने वाला है. विलियम्सन की गैरमौजूदगी में कप्तानी की बागडोर तेज गेदबाज भुवनेश्वर कुमार ने संभाली थी. जिनको कोलकाता के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने ख़ूब रन पीटे और हैदराबाद को मैच हराया.
टॉम मूडी ने राजस्थान के टीम की तारीफ़ करते हुए कहा
“वो बहुत ही अच्छी टीम है.उनकी टीम काफ़ी संतुलित टीम है. उनके पास काफ़ी मैच विनर खिलाड़ी है. आईपीएल में अब किसी भी मैच को हल्के में नहीं ले सकते है.”
राजस्थान रॉयल्स के उनाद्कट ने की जोस बटलर की तारीफ
जयदेव उनाद्कट ने अपने टीम के साथी खिलाड़ी जोस बटलर की तारीफ करते हुए कहा कि
“बटलर इस समय शानदार फॉर्म में है और उनको देखकर टीम के अन्य खिलाड़ी सीखने की कोशिश कर रहे है. अब हम पिछले मैच की गलतियाँ नहीं दोहराएंगे और अपने खेल को बेहतर करके अगले मैच में खेलेंगे.”
पिछले मैच में हुए मांकडिंग विवाद पर बोलते हुए जयदेव ने कहा, कि
“अब हम उस विवाद से आगे बढ़ चुके हैं और अपना पूरा ध्यान आने वाले मैचो पर लगा रहे हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने बताया दूसरे मैच में भुवनेश्वर और विलियमसन में कौन होगा टीम का कप्तान appeared first on Sportzwiki.


