भारत में इस समय घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। आज इस टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले के अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा है। इसमें फाइनल में जगह बनाने के लिए कर्नाटक और विदर्भ के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। इसी बीच विदर्भ के खिलाड़ी उमेश यादव ने अनोखा कारनामा कर दिया है।
सलामी बल्लेबाजी करने आये

तेज गेंदबाज उमेश यादव कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे महत्वपूर्ण मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी करने आये। उमेश यादव तेज गेंदबाज हैं और वह लगातार मौकों पर नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करने आते हैं।
इससे रोचक बात रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका भी जड़ दिया। इस समय कर्नाटक के तेज गेंदबाज विनय कुमार गेंदबाज कर रहे थे। हालाँकि, अगली ही गेंद पर पवेलियन भी लौट गये।
पहली बार किया ऐसा

भारतीय टीम से अंदर- बाहर होने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने प्रोफेशनल करियर में पहली बार सलामी बल्लेबाजी की। यही नहीं उन्होंने इससे पहले कभी टॉप 5 में भी बल्लेबाजी नहीं की थी।
भारत के लिए 120 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके उमेश यादव इससे पहले नंबर 6 पर दो बार बल्लेबाजी की थी। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में कभी नाईट वाच मैन की तरह भी नहीं भेजा गया था और विदर्भ ने उनसे सलामी बल्लेबाजी करवाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला था मौका

उमेश यादव को 2010 में ही भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन अभी तक वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की काफी कमी रहती है और इसी वजह से वह टीम से अंदर- बाहर होते रहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेले गये टी-20 सीरीज के पहले मैच में वन विलन बन गये थे। मैच के अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रन बनाये थे। कंगारू टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज पैट कमिंस और झाय रिचर्डसन ने यह रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post उमेश यादव ने अपनी करियर में पहली बार किया यह काम, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on Sportzwiki.