Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लिए आसान नहीं होगा पहला वनडे मुकाबला, इस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की बोलती है तूती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कल (2 मार्च) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और जहां खेले गए पिछले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। ऐसे में राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाल पहला वनडे मैच भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। गौर हो कि भारत 2 मैचों की टी20 सीरीज पहले ही 2-0 से हार चुका है और अब भारत का मकसद किसी भी हाल में पहले वनडे मैच को जीतना होगा। 
 
पिछले दो मैचों की सूची 

2007 में यहां खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन से जीत दर्ज की थी।

वहीं, 2009 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शॉन मार्श ने जबरदस्त सेंचुरी लगाते हुए महज 3 रन से अपनी टीम को जिताया था।
 
ये है राहत भरी खबर 
ऑस्ट्रेलिया जब भी भारत में वनडे सीरीज खेलता है तो थोड़ा फीका पड़ ही जाता है। इस बात का प्रमाण साल 2017-18 में पांच मैच की वनडे सीरीज से मिला है। इस दौरान भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी। वहीं, पिछले साल कोहली ने अपनी कप्तानी में 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।