Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिनेदिन जिदान की वापसी के बाद पहले मैच में जीता रियल मैड्रिड

मैड्रिड
करिश्माई फुटबॉलर जिनेदिन जिदान का स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के साथ कोच के तौर पर दूसरी पारी का आगाज जीत के साथ हुआ, जिसमें टीम ने शनिवार को केल्टा विगो को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने घरेलू मैदान पर लगातार चार मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को रोक दिया। रियल मैड्रिड के लिए इस्को और जेरेथ बेल ने गोल किये। एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड को एथलेटिक बिलबाओ ने 2-0 से हरा दिया। इससे टीम शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से सात अंक के फासले को कम नहीं कर सकी। बार्सिलोना के 27 मैच में 63 अंक है जबकि एटलेटिको मैड्रिड के 28 मैच में 56। रियल मैड्रिड इतने ही मैच में 54 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।