Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बल्लेबाजी के लिए निकले धोनी तो धोनी-धोनी से गूंज उठा स्टेडियम, बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर दिया ये नाम

पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची में खेला जा रहा है जोकि महेंद्र सिंह धोनी का होमग्राउंड है. भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया. बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रर्दशन करते हुए 313 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खडा कर दिया. दोनों मैचों की अपेक्षा आज आस्ट्रेलिया ने अच्छा प्रर्दशन कर दर्शकों का दिल जीत लिया.

314 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपने तीन विकेट मात्र 27 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए. जिसके बाद धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोेनी के जयकारों से गूंजने लगा. मैदान का नजारा देखकर लग रहा था मानो लोग यही कह रहे हो कि अभी तो धोनी है चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा कि जब शेर अपनी मांद से बल्लेबाजी करने निकलता है, तो क्या होता है, आज वह रांची के स्टेडियम में दिखाई पड़ा.

314 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने मात्र 27 रन पर ही तीन विकेट गिरा दिए है, जिसके बाद टीम इंडिया फंसती हुई नजर आ रही है.

आज शुरुआत से ही आस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजों पर हावी रही, जिसका नतीजा यह हुआ कि कोई भी गेंदबाज बल्लेबाजों को सामने टिककर गेंदबाजी नहीं कर सका.

आस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की आज जमकर खबर ली. उस्मान ख्वाजा ने शतक की मदद से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया.

भारत पांच मैचों की सीरीज में दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त जारी रखी है, अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो वह सीरीज जीतने में कामयाब हो जाएगा. वहीं आस्ट्रेलिया अगर यह मैच जीतता हो तो वह सीरीज में आज पहली जीत दर्ज करेगा.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बल्लेबाजी के लिए निकले धोनी तो धोनी-धोनी से गूंज उठा स्टेडियम, बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर दिया ये नाम appeared first on Sportzwiki.