Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के इन दो क्रिकेटरों ने की शादी, एक ने अपने ही कजिन को बनाया हमसफर

पिछले ही दिनों बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने एक ऐसे समय का सामना किया जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के दौरे पर बांग्लादेशी क्रिकेटरों की जान बाल-बाल बची है और वो उस दौर का सामना कर अपने वतन कुछ दिनों पहले ही लौटे हैं।

बांग्लादेश के दो क्रिकेटर मुस्तफीजुर रहमान और मेहदी हसन बंधे शादी के बंधन में

न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमलें में बाल-बाल बचे बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है।

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान और स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आतंकी हमले जैसे एक खौफनाक समय का हाल ही में सामना किया था।

मेहदी हसन ने अपनी मंगेतर रबिया अख्तर के साथ किया निकाह

बांग्लादेश के 21 साल के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मेहदी हसन मिर्जा ने शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अपनी मंगेतर रबिया अख्तर के साथ निकाह किया। दोनों का निकाह दोनों के परिवारों की उपस्थिति में हुआ।

मेहदी हसन मिर्जा के निकाह की जानकारी उनके पिता जलाल हुसैन ने दी। जलाल ने इस बात को लेकर कहा कि 21 साल के मिर्जा ने लंबे समय से मंगेतर रबिया अख्तर प्रिति से उनके घर पर निकाह किया। जहां दोनों के परिवार उपस्थित थे। दोनों के बीच 6 साल तक ये रिश्ता था।

मुस्तफीजुर रहमान ने भी किया निकाह

तो वहीं दूसरी तरफ मेहदी हसन मिर्जा के साथी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान ने भी निकाह कर लिया है। मुस्तफीजुर रहमान ने ढाका यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली सामिया परवीन के साथ निकाह किया। इस दौरान दोनों ही परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

ये निकाह शुक्रवार शाम को सातखिरा के हादीपुर में हुआ। मुस्तफीजुर रहमान की शादी बहुत ही अचानक से हुई क्योंकि वो न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमलें के बाद से परेशान थे। मुस्तफीजुर रहमान के भाई महाफिजुर रहमान मिठू ने कहा कि

“न्यूजीलैंड में हुई घटना के बाद मुस्तफीजुर घर आने के बाद बहुत परेशान था। इसलिए हमने उसकी शादी करने का फैसला किया। ये मेरी मां का फैसला था। शादी का रिसेप्शन विश्व कप के बाद होगा।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बांग्लादेश के इन दो क्रिकेटरों ने की शादी, एक ने अपने ही कजिन को बनाया हमसफर appeared first on Sportzwiki.