Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आजीवन प्रतिबंध से पहले ऐसा रहा है श्रीसंत का क्रिकेट करियर,जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम आने के बाद अब गेंदबाज टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे कि श्रीसंत पर बीसीसीआई की तरफ से लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है आज सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा है कि वह प्रतिबंध पर फिर से विचार करें। साथ ही तीन महीने में बीसीसीआई अपना फैसला करे।

लेकिन आपको बता दे कि श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध खत्म तो हो गया है लेकिन वो अभी खेल नहीं पाएंगे। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से कहा है कि बीसीसीआई श्रीसंत का भी पक्ष सुने क्योंकि लाइफटाइम बैन ज्यादा है। साथ ही आपको बता दे कि क्रिकेटर श्रीसंत ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई है। आपको बता दे कि 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत का नाम सामें आया था जिसके बाद पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। लेकिन बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

आपको बता दे कि बीसीसीआई की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट ने अपने फैसले को पलट हुए एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही इसके बाद इस फैसले को श्रीसंथ ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जहां उनको अब सफलता मिली है। साथ ही इस फैसले के बाद अब श्रीसंत ने कहा है कि मुझे ख़ुशी है की अच्छा फैसला आया साथ ही में मैदान में उतरने को तैयार हूँ।

ये भी देखें

वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी ने जताई चिंता, विजय शंकर और ऋषभ पंत को लताड़ा

वर्ल्ड कप में विराट कोहली नहीं ये भारतीय खिलाड़ी होगा सबसे बड़ा खतरा

विश्व कप से पहले इस भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ पुलिस ने दायर की चार्जशीट



Herald