ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती दो वनडे मैचों में शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दिला पाई है, लेकिन सीरीज के तीसरे वनडे मैच में दोनों ही ओपनर बल्लेबाज भारतीय टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे. शिखर धवन और रोहित शर्मा का फॉर्म पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं है, इसलिए भारतीय टीम इन दोनों की फॉर्म को लेकर जरुर चिंतित होगी.
रोहित पिछली 4 वनडे पारियों में बना पाए हैं मात्र 46 रन

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अपनी पिछली 4 वनडे पारियों में मात्र 46 रन बनाये हैं. इस दौरान उनका औसत मात्र 11.25 का रहा है.
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में खेली गई अपनी अंतिम दो वनडे पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह शुरूआती दोनों वनडे मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं.
धवन पिछली 16 वनडे पारियों में लगा पाए है मात्र 2 अर्धशतक

वहीं दूसरे ओपनर शिखर धवन की बात करें, तो उनका हाल और भी ज्यादा बुरा हैं. शिखर धवन ने अपनी पिछली 16 वनडे पारियों में मात्र 2 अर्धशतक लगाये है.
वह एशिया कप के फाइनल में नहीं चल पाए थे. इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच मैचों की वनडे सीरीज में भी फ्लॉप साबित हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे.
इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों में अर्धशतक जरुर लगाया, लेकिन इसके अलावा वह न्यूजीलैंड दौरे में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह शुरूआती दो वनडे मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.
धवन-रोहित की फॉर्म विश्व कप से पहले चिंता का कारण

विश्व कप 2019 से पहले शिखर धवन और रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन गई है. यह दोनों खिलाड़ी विश्व कप में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए विश्व कप से पहले इनका फॉर्म में रहना भारतीय टीम के लिए बहुत जरुरी है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्व कप से पहले रोहित-धवन का खराब फॉर्म, भारतीय टीम के लिए बना चिंता का विषय appeared first on Sportzwiki.