न्य़ूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन ही बनाए. तमीम इकबाल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका. तमीम ने 74 रन बनाए.
कप्तान विलियम्सन के क्षेत्ररक्षण करते हुए रविवार को बाएं कंधे में चोट लग गई थी, चोट लगने के बाद वह असुविधा महसूस कर रहे थे. बल्लेबाजी के दौरान चोट के कारण उनको बल्लेबाजी करने में असुविधा हो रही थी, तब भी मेडिकल स्टाफ ने फील्ड पर आकर ही ट्रीट किया था. इस दौरान उन्होंने 74 रनों की पारी खेली.

असुविधा के कारण सोमवार को वह बाए कंधे की चोट को दिखाने के लिए अस्पताल ले जाए गए, जहां पर डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है, विश्वकप को ध्यान में रखते हुए विलियम्सन अहम खिलाड़ी है.

पहली पारी में 432-6 विकेट पर न्यूजीलैंड ने पारी को घोषित कर दिया, राॅस टेलर ने दोहरा शतक जमाते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस दौरान टेलर पूरे रंग में दिखाई दे रहे थे. टेलर ने मात्र 212 गेंदो की सहाय़ता से दोहरा शतक जमा दिया. जिसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
हेनरी निकोलस ने भी राॅस टेलर का बखूबी साथ निभाया. निकोलस ने भी 107 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 129 गेंदो का सामना किया. दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 80 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए है.
मैच के आखिरी दिन में न्यूजीलैंड को 7 विकेट की आवश्यकता है जबकि मैच को बचाने के लिए बांग्लादेश के सामने विकेट न गंवाने की चुनौती है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को फील्डिंग करते हुए आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती appeared first on Sportzwiki.