Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंपायर की ग़लती से हारे विराट कोहली, तो भड़के दिग्गजों ने अंपायर और बीसीसीआई को दी नसीहत

आईपीएल का यह सीजन अभी तक विवादो से भरा रहा है. पहले अश्विन द्वारा बटलर को मांकडिंग करना उसके बाद चेन्नई की पिच पर हुआ विवाद या फिर ओवरथ्रो पर बॉल के चौके में जाने पर अश्विन का खेल रुकवा देना. अब इन विवादों की फेहरिस्त में एक और विवाद जुड़ गया है. अबकी बार मामला ख़राब अंपायरिंग का है.

मुंबई से नहीं अंपायर से हारी विराट की टीम

आईपीएल के इस सीजन का सातवा मैच जो मुंबई और बैंगलोर की टीमों के बीच खेला जा रहा था. यह मैच तो बहुत ही रोमांचक रहा, लेकिन इसका अंत बहुत ही विवादों से भरा रहा.

पहले बल्लेबाजी करके मुंबई की टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन बनाये, उसके बाद बैंगलोर की टीम ने भी इस स्कोर का अच्छे से पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया. बैंगलोर को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरुरत थी और उस समय एबी डिविलियर्स और शिवम् दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे.

ये ओवर मुंबई की तरफ़ से लसिथ मलिंगा कर रहे थे. ओवर की अंतिम बॉल पर बैंगलोर को 7 रनों की जरुरत थी और मलिंगा के इस बॉल पर शिवम सिर्फ़ एक रन ही बना पाए और मुंबई ये मैच जीत गयी, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला, कि मलिंगा की ये बॉल नो बॉल थी, जिसके बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ख़राब अंपायरिंग पर भड़क गये. बॉल डालते समय अंपायरिंग एस रवि कर रहे थे, जो भारतीय अंपायर हैं.

पूर्व खिलाड़ियों ने की ख़राब अंपायरिंग की आलोचना

मैच खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अंपायर एस रवि की आलोचना की जाने लगी. अंपायर की आलोचना करने वालो में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने आईपीएल की अंपायरिंग स्तर पर ही सवाल खड़ा कर दिया.

एस रवि भारत के उन अंपायरों में शामिल हैं, जो आईसीसी की अंपायरिंग पैनल का हिस्सा होते हैं. ख़राब अंपायरिंग की आलोचना मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी की.

दिग्गज खिलाड़ियों ने ऐसे व्यक्त की प्रतिक्रिया

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अंपायर की ग़लती से हारे विराट कोहली, तो भड़के दिग्गजों ने अंपायर और बीसीसीआई को दी नसीहत appeared first on Sportzwiki.