Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्मिथ और वार्नर की वापसी, सीरीज के खेलेंगे इतने मैच

विश्व क्रिकेट के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की जोड़ी पिछले एक साल से बॉल टेंपरिंग मामले में प्रतिबंध झेल रही है। और इस प्रभावशाली जोड़ी के हाल-फिलहाल तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं मानी जा रही थी।

स्टीवन स्मिथ-डेविड वार्नर को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका

लेकिन इसी महीनें अपने 12 महीनों के प्रतिबंध को खत्म करने जा रही स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में वापसी कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 मार्च से पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल स्मिथ-वार्नर

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग जैसी शर्मनाक घटना के बाद इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों पर 12 महीनों का बैन लगाया गया था। लेकिन ये बैन 28 मार्च को खत्म होने वाली है।

Smith, Warner return to Pakistan series

ऐसे में स्मिथ-वार्नर की जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की स्क्वॉड में जगह मिली है और दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन वनडे मैच तो नहीं खेल पाएंगे लेकिन 29 और 31 मार्च को होने वाले आखिरी दो वनडे मैच खेलने के लिए इन्हें पात्रता मिल जाएगी।

यूएई दौरा खत्म करने के बाद दोनों दिग्गज पहुंचेंगे आईपीएल खेलने

आपको बता दें कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद से वो दोनों ही अपनी चोट से उबर रहे थे। लेकिन अब वो अपनी चोट से पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

दोनों ही खिलाड़ी इन दिनों अभ्यास में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि यूएई के दौरे पर स्मिथ-वार्नर एरोन फिंच और जस्टिन लैंगर की टीम के साथ अपने आपको उस माहौल में ढालेंगे। दौरा खत्म होने के बाद दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में खेलने पहुंच जाएगे।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्मिथ और वार्नर की वापसी, सीरीज के खेलेंगे इतने मैच appeared first on Sportzwiki.