Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयपुर में आईपीएल मैच के दौरान 'चौकीदार चोर है' के लगे नारे, देखिए वीडियो

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 का चौथा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 14 रनों से जीत हासिल की। पंजाब ने इस जीत के साथ ही सवाई मानसिंह स्टेडियम में इतिहास रच दिया। 12 साल के आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब पंजाब ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को मात दी है।

जहां एक तरफ मैच में चौके—छक्कों की बारिश हो रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम में 'चौकीदार चोर है' के नारे सुनाई दिए। इस घटना का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के दौरान लग रहे इन नारो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग फेसबुक, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे है।

आपको बता दें कि पंजाब के कांग्रेस नेता और विधायक अमरिंदर सिंह राजा ने मंगलार को अपने ट्विटर से इस ​वीडिय को शेयर किया। अमरिंदर सिंह ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ;;चौकीदार की खुल गई पोल, बीच मैच, मच गया शोर... “चौकीदार चोर है...!”

यह वाकया मैच के उस दौरान का है जब किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज निकोल्स पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे और राजस्थान रॉयल्स टीम के गेंदबाज जयदेव उनादकट रन अप के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान वीडियो में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगने की आवाज़ सुनाई देती है। वायरल वीडियो में पाँच बार ये नारा सुनाई देता है।



Herald