Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को लग सकता ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण इसी महीने की 23 तारीख से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही आईपीएल के पहले संस्करण की टीम राजस्थान रॉयल्स को झटका लग सकता है।

घरेलू मैदान पर करियर की अंतिम पारी को यादगार बनाना चाहेंगे महेंद्र सिंह धोनी!

टीम को ये झटका चोटिल कप्तान अजिंक्या रहाणे के इस टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण लग सकता है। अजिंक्या रहाणे अभी चोटिल है। इसी कारण शुक्रवार से शुरु होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबलों में भी इस खिलाड़ी के खेलने पर संदेह बना हुआ है।

तीसरे वनडे से पूर्व धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चखाया ऐसा स्वाद जिसे....

इस बात की जानकारी मुबंई चयन समिति के अध्यक्ष अजित आगरकर ने दी है। उन्होंने बताया कि रहाणे चोट के बावजूद इस टूर्नामेंट के ग्रुप मैचों में खेलते रहे लेकिन चोट से उबरने के लिए उन्हें आराम की जरुरत है। अब अजिंक्या रहाणे का सुपर लीग में उनका खेल पाना मुश्किल है। वैसे रहाणे गु्रप मैचों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे। इस दौरान वह छह मैचों में 9.67 के औसत से केवल 58 रन बना पाए हैं।

धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में

अब ये देखने की बात होगी कि क्या रहाणे 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 12वें संस्करण से पहले फिट हो पाते हैं यो नहीं। यदि चोट के कारण रहाणे आईपीएल खेलने के लिए अनफिट हो जाते हैं तो ये राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। अंजिक्या रहाणे की फिटनेस पर राजस्थान रॉयल्स की भी नजर बनी हुई है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से 25 मार्च को जयपुर में होगा।