साउथ अफ्रीका के लिए पिछले कुछ दिनों से काफी खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने विश्व कप के बाद क्रिकेट ना खेलने का फैसला लिया था. ताहिर विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे. वहीं इस टीम के एक और दिग्गज खिलाई एबी डिविलियर्स पहले ही क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.
अब इस खिलाड़ी ने भी की संन्यास की घोषणा

तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने भी अभी कुछ दिन पहले क्रिकेट को अलविदा कहा था. अब टीम के एक और प्रमुख खिलाड़ी जे पी डुमनी ने भी क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है. विश्व कप के बाद ये खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा. कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला इस खिलाड़ी का अपने घर में आखिरी मैच होगा.
संन्यास लेने के दौरान इस खिलाड़ी ने कहा,

डुमिनी ने अब तक 193 एकदिवसीय मैच खेले हैं – 37.39 की औसत से 5047 रन बनाए साथ ही 68 विकेट हासिल किये हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था.
उन्होंने कहा,
” पिछले कुछ महीनों में मुझे अपने करियर का फिर से आकलन करने और भविष्य में क्या हासिल करना है इसके लिए कुछ लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाने का मौका मिला है ”
“जबकि इस तरह का निर्णय कभी भी आसान नहीं होता है, मुझे यह भी लगता है कि यह मेरे लिए बल्लेबाजी में अब ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा है. मैं अभी भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टी 20 क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा, लेकिन यह भी चाहूंगा कि मैं अपने लिए अधिक समय का निवेश करूं”
परिवार को देना चाहता हूँ ज्यादा समय
Duminy, who announced his retirement from Test and First-Class cricket in 2017 to put more focus on his white-ball cricket, feels ‘the time is right’ to close this chapter of his international career. #ThankYouJP#ProteaFire pic.twitter.com/8WlqSbCQsb
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) March 15, 2019
दक्षीण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा,
“बढ़ते परिवार, जो मेरी नंबर एक प्राथमिकता हैं. मुझे मेरा सपना है कि मैं एक ऐसा खेल खेलूं, जिसे मैं प्यार करता हूं, जिसे मैं अपने साथियों, कोचों, परिवार, मित्रों और प्रशंसकों से मिले समर्थन के लिए हमेशा आभारी हूं “
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इमरान ताहिर के बाद, अब यह दिग्गज साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विश्व कप के बाद लेगा संन्यास appeared first on Sportzwiki.