आईपीएल के 12वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इससे पहले सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी थी लेकिन 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पर अभी भी सवाल बना हुआ था। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे लेकिन उनके बैन होने के बाद केन विलियमसन को टीम की कमान मिली थी। इस सीजन में वॉर्नर वापसी कर रहे हैं।
वीवीएस लक्ष्मण ने उठाया रहस्य से पर्दा

डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी। इस बार वॉर्नर के वापसी के बाद भी वही टीम के कप्तान रहेंगे। टीम के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने इसका खुलासा किया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“केन एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और एक उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने पिछले साल हमारे लिए जिम्मेदारी उठाई और अच्छे नेतृत्व गुण दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।”
डेविड वॉर्नर की तारीफ की

डेविड वॉर्नर पर पहले साल बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल का बैन लगा था। उन्हें सिर्फ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना था लेकिन उन्हें आईपीएल में भी खेलने की अनुमति नहीं मिली। उनके बारे में दिग्गज लक्ष्मण ने कहा
“सनराइजर्स के लिए वार्नर ने क्या हासिल किया है, हमें इस बात पर बहुत गर्व है। वह हमारे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है। व्यक्तिगत रूप से, मैंने महसूस किया कि सजा सही नहीं थी, क्योंकि मैंने उसे करीब से देखा है। मुझे यकीन है कि वह सनराइजर्स के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।”
केकेआर के खिलाफ अभियान की शुरुआत

आईपीएल 2016 की विजेता और गत उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में करेगी। यह मुकाबले 25 मार्च को रात 8 बजे से खेला जायेगा।
इस मैच में डेविड वॉर्नर भी खेलते हुए नजर आयेंगे। अब भले ही कप्तानी नहीं करेंगे लेकिन उनके आने से हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत होगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post CONFIRMED: वीवीएस लक्ष्मण ने किया आईपीएल 2019 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के नाम की घोषणा, यह दिग्गज होगा नया कप्तान appeared first on Sportzwiki.