Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs DC: इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, जो अपनी टीम को जीता सकते हैं ये मैच

आईपीएल के 12 वें संस्करण का आगाज हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने इस लीग में शानदार आगाज करते हुए अपने-अपने मैच में बाजी मार चुकी है. अब इन दोनों टीमों का मुकाबला 26 मार्च को दिल्ली के  फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाला है. आइए हम आपको इस मैच के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. जिनपर मैच के दौरान सबकी नजरें रहेंगी.

1. ऋषभ पंत 

दिल्ली कैपिटल्स का ये बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में पंत ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद पर पचासा जड़ा. साथ ही धोनी के 2012 में 20 गेंद पर फिफ्टी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में पंत ने सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चेन्नई के खिलाफ इस खिलाड़ी पर सबकी   नजरें रहेंगी.

2. हरभजन सिंह 

चेन्नई सुपर किंग्स का ये स्पिन गेंदबाज पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर चुका है. वो अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से टीम ने शानदार जीत दर्ज की. कोटला की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. इसलिए ये खिलाड़ी टीम के लिए अहम हो सकता है.

3. पृथ्वी शॉ 

पहले मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला खामोश रहा. लेकिन प्रतिभा से भरपूर इस खिलाड़ी से इनकी टीम को काफी उम्मीद होगी. शॉ पर भार होगा वो अपने टीम को बेहतरीन शुरुआत दें. पिछले सीजन में कई मैच में इस खिलाड़ी ने ऐसा किया भी है. चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान इस खिलाड़ी पर भी सबकी नजरे रहेंगी.

4. महेंद्र सिंह धोनी 

चेन्नई सुपर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पहले मैच में बल्लेबाजी नहीं करी थी. इस खिलाड़ी को खेलते देखना हर कोई चाहता है. अपने क्रिकेट के आखिरी दौरे में इनके बल्ले का कमाल देखने को हर कोई बेताब होगा.

5. अंबाती रायडू 

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय नंबर 4 पर बल्लेबाज तलाश रही है. रायडू इस नंबर के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. वो जितना बेहतर करेंगे उनकी टीम में जगह उतनी ही पक्की होगी. इस खिलाड़ी पर भी सबकी नजरें रहेंगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CSK vs DC: इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, जो अपनी टीम को जीता सकते हैं ये मैच appeared first on Sportzwiki.