Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsRCB : 7.6 ओवर में शिमरोन हेटमेयर से हुई ऐसी गलती, शायद ही मिले अगले मैच में जगह, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल का पहला मैच आज शनिवार 23 मार्च को खेला गया. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बता दें, कि इस मैच में आरसीबी ने वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को अपने आईपीएल डेब्यू का मौका दिया.

अपने डेब्यू मैच में खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे हेटमेयर 

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम के 3 विकेट जल्दी गिर गए थे. टीम के 38 रन के स्कोर पर ही विराट कोहली, मोईन अली और एबी डीविलियर्स आउट हो गए थे.

तीन विकेट आउट होने के बाद अपना डेब्यू कर शिमरोन हेटमेयर क्रीज पर आये. पहली गेंद तो उन्होंने आसानी से खेल ली, लेकिन अपनी खेली दूसरी गेंद पर वह गलती कर बैठे.

दरअसल, आरसीबी की पारी का 8वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की छठी गेंद पर हेटमेयर ने हल्के हाथ से शार्ट कवर की तरफ शॉट खेला. वह इस शॉट को खेलते ही रन लेना चाहते थे, जिसके लिए वह अपनी क्रीज से काफी आगे निकल गए थे.

इस दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़े पार्थिव पटेल भाप गए थे, कि यह रन नहीं है, इसलिए उन्होंने हेटमेयर को वापस जाने के लिए कहा, लेकिन हेटमेयर क्रीज से इतना आगे आ गए थे, कि उनका वापस क्रीज में जाना बहुत मुश्किल था.

इसी बीच सुरेश रैना ने शार्ट कवर पर अपनी चुस्ती-फुर्ती का नजारा पेश करते हुए गेंद को धोनी के दस्तानों में दे दिया और धोनी और रैना की जुगलबंदी ने हेटमेयर को आसानी से रन आउट कर दिया. शिमरोन हेटमेयर इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

यहाँ देखें शिमरोन हेटमेयर के रनआउट होने का वीडियो 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे खुद की गलती की वजह से ही शिमरोन हेटमेयर को अपना विकेट गंवाना पड़ा है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsRCB : 7.6 ओवर में शिमरोन हेटमेयर से हुई ऐसी गलती, शायद ही मिले अगले मैच में जगह, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.