आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2019 का पहला मुकाबला खेला गया. इस पहले मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया. इस मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड भी बने हैं. उन रिकार्ड्स को ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने संभावित आंकड़ो पर एक नजर :

1. चेन्नई सुपर किंग्स की आरसीबी के खिलाफ यह 16वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए थे. जिसमे से 15 मैच चेन्नई की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 7 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
2. चेपक क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई की आरसीबी के खिलाफ यह 7वीं जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए थे. जिसमे से 6 मैचों को चेन्नई की टीम ने जीता था और एक मैच आरसीबी की टीम ने जीता था.
3. हरभजन सिंह ने आज आईपीएल में एबी डीविलियर्स को तीसरी बार आउट किया. क्रुनाल पांड्या और पियूष चावला उन्हें सबसे ज्यादा 4-4 बार आउट कर चुके हैं.

4. विराट कोहली आज मात्र 6 रन के स्कोर पर आउट हुए हैं. यह उनका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे कम रन का स्कोर है.
5. विराट कोहली चेपक क्रिकेट स्टेडियम में भी 6 रन से कम के स्कोर पर कभी आउट नहीं हुए थे.
6. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 6 मैचों से आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर रही थी. उसने अपना यह विजय क्रम जारी रखते हुए 7 कर दिया है.

7. चेपक क्रिकेट स्टेडियम में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 6 मैचों से आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर रही थी. उसने इस स्टेडियम में भी आरसीबी के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा हैं और इस स्कोर को 7 कर दिया है.
8. शेन वाटसन ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास का आज अपना 300वां मैच खेला. वह पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने है. जिन्होंने 300 टी-20 मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की है.

9. आरसीबी के खिलाफ आज हरभजन सिंह ने अपने 23 विकेट पूरे किये. बता दें, कि आशीष नेहरा ने भी आरसीबी के खिलाफ 23 विकेट हासिल किये हुए है.
10. आरसीबी की टीम मात्र 70 रन पर आउट हुई थी. यह आरसीबी का दूसरा सबसे कम स्कोर था. इससे पहले वह आईपीएल 2017 में केकेआर के खिलाफ मात्र 49 रन पर आउट हो गई थी.
11. चेन्नई ने खिलाफ किसी भी टीम का यह सबसे कम स्कोर था. इससे पहले कोई भी टीम चेन्नई के खिलाफ मात्र 70 रन पर आउट नहीं हुई थी.
12. सुरेश रैना ने आज 15 रन बनाते ही अपने आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे कर लिए है. वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CSKvsRCB : STATS : पहले मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकलौते बल्लेबाज बने सुरेश रैना appeared first on Sportzwiki.