Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsRCB : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2019 का आज पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम के बीच चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. दोनो टीमें टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों टीमों में से एक है, इसलिए क्रिकेट प्रशंसक इस मैच को देखने के लिए काफी उत्साहित है. दोनों टीमें अपने इस पहले मुकाबले को जीत पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी.

दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं 23 मैच 

आईपीएल में अबतक चेन्नई और आरसीबी की टीम के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए है. जिसमे से चेन्नई की टीम ने 15 मैच जीते हैं और आरसीबी की टीम ने 7 मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं. जिसमे से चेन्नई की टीम ने 6 मैच जीते हैं और मात्र एक मैच आरसीबी की टीम जीत पाई है.

पिच रिपोर्ट 

चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. तेज गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

चेन्नई ने जीता टॉस 

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsRCB : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.