आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का पहला मैच खेला गया. सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन यह मुकाबला रोमांचक नहीं रहा और बड़े ही आसानी से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी की टीम को 14 गेंद व 7 विकेट शेष रहते हरा दिया हैं और अपना आगाज जीत के साथ किया हैं.
टीम की हार से विराट कोहली दुखी

आरसीबी की इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली काफी दुखी नजर आये. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनी हार का जिम्मेदार अपनी टीम की बल्लेबाजी व पिच को बताया हैं. साथ ही उन्होंने अपने गेंदबाजो की तारीफ की है. उन्होंने कहा है, कि गेंदबाजों को लड़ते देखना काफी अच्छा लगा.
कोई भी टीम इस तरह से अपने टूर्नामेंट की शुरूआत नहीं करना चाहेगी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,
“कोई भी टीम इस तरह से अपने टूर्नामेंट की शुरूआत नहीं करना चाहेगी, हालाँकि, यह एक अच्छी बात है, कि हमें इस तरह की हार टूर्नामेंट में जल्दी मिली है. यह हमारे लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है.
हमने अपनी पारी के बाद विचार किया था, कि किस तरह से खेल पर ज्यादा देर तक बने रहे और इसी की कोशिश हमने की थी. यह अच्छा था, कि हम 18वें ओवर तक मैच को लेकर गये.”
पिच पर बल्लेबाजी करना नहीं था आसान

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,
“हमारी बल्लेबाजी भी बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी, हालाँकि, इस पिच पर बल्लेबाजी करना भी आसान नहीं था. मुझे लगा, कि इस पिच पर 140-150 का स्कोर एक आदर्श स्कोर होगा, लेकिन हम इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाये.”
110-120 का स्कोर एक फाइटिंग स्कोर होता

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,
“लीग में इसे हमारी डरावनी शुरुआत कहा जा सकता है, लेकिन पिच को देखते हुए मुझे नहीं लगता, कि इस पर हमारा नियंत्रण था, पिच बहुत ज्यादा मुश्किल थी.
पिच 4 दिनों के लिए कवर के तहत थी, लेकिन हमें इससे बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, 110-120 का स्कोर एक फाइटिंग स्कोर होता.”
नवदीप सैनी ने मौके का फायदा उठाया

विराट कोहली ने नवदीप सैनी की तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा,
“नवदीप सैनी ने अच्छी गेंदबाजी की, उसे मौका मिला और उन्होंने यहां की परिस्थितियों का फायदा उठाया. मुझे लगता है, कि सीएसके वास्तव में अच्छा खेली है, वे जीत के हकदार थे, लेकिन मुझे हमारी टीम को भी गेंदबाजी में लड़ते देखना काफी अच्छा लगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CSKvsRCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शर्मनाक हार से विराट कोहली दुखी, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.