Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने इंग्लैंड के अलावा इस टीम को माना विश्व कप का प्रबल दावेदार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए अब जैसे-जैसे समय करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे विश्व क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ को लेकर बेताबी बढ़ती जा रही है। फैंस में तो ये उत्सुकता देखी जा सकती है साथ ही विश्व कप के लिए जीत की दावेदार को लेकर भी हर कोई भविष्यवाणी कर रहा है।

ग्लेन मैक्ग्राथ ने अपनी दावेदार टीमों का किया खुलासा

आईसीसी विश्व कप की फेवरेट टीम को लेकर की जा रही भविष्यवाणियों के बीच अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने भी अपनी तरफ से दावेदार टीमों के नामों का खुलासा किया है।

ग्लेन मैक्ग्राथ के अनुसार भारत और इंग्लैंड विश्व कप की फेवरेट टीम तो है लेकिन साथ ही मैक्ग्राथ ने इस बात को भी माना है कि हाल ही में इन दोनों ही टीमों को हार का सामना भी करना पड़ा था।

भारत और इंग्लैंड फेवरेट लेकिन ऑस्ट्रेलिया नहीं होगी कम

ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा कि टॉप दो टीमें इंग्लैंड और भारत होने जा रही है। इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल समय रहा था और भारत को ऑस्ट्रेलिया से हारना पड़ा था। तो ये प्रतिस्पर्धा बड़ी टफ होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया का अवसर भी भारत से वनडे और टी20 में जीत के बाद सुधरा है।

फेक्ट्स तो ये है कि ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज को जीता और भारत में वनडे में उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। उन दोनों(स्मिथ-वार्नर) के वापस आने के बाद टीम मजबूत होगी और उन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के समर के दौरान याद किया गया था।

भारतीय टीम के गेंंदबाजी रही है असाधारण

हाल में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा कि

“मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने एक इकाई के रूप में गेंदबाजी की और वहां कोई कमजोर कड़ी नजर नहीं आयी थी। मुझे लगता है कि उन्होंने जिस गति से गेंदबाजी, नियंत्रण और निरंतरता के साथ गेंदबाजी की उन्होंने मुझे वास्तव में प्रभावित किया।”

ईशांत शर्मा बहुत अनुभवी हैं, भुवनेश्वर आपके सीनियर गेंदबाज हैं और उन्हें अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। वो एक बुद्धिमान क्रिकेटर है और शमी अच्छा कर रहे हैं।”

“मैं बुमराह से विशेष रूप से प्रभावित था, वो असाधारण था। जिस तरह से वो अपनी यॉर्कर गेंदबाजी करते हैं और अगर कुछ रिवर्स स्विंग होती है तो वो खतरनाक होने वाले हैं। और वो जिस गति से यॉर्कर गेंदबाजी करते हैं वो उसे वास्तव में अद्वितिय बनाता है। अगर भारत को जीतना है तो उन्हें गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने इंग्लैंड के अलावा इस टीम को माना विश्व कप का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.