Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsCSK : WEATHER REPORT : जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल? टॉस जीतकर लेना होगा ये फैसला

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2019 के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और मैच को जीत लिया था. दिल्ली कैपिटल्स ने जहां मजबूत माने जाने वाली मुंबई इंडियंस को हराया था. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी की टीम को हराया था. अब इन दोनों टीमों के बीच 26 मार्च मंगलवार को फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाना हैं.

इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम के मौसम का हाल बताएंगे.

जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 31 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी 36% की रहेगी.

वहीं हवा 18 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है, कि बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मौसम पूरी तरह से साफ़ रहेगा.

आंकड़ो के आधार पर चेन्नई का पलड़ा भारी 

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक आईपीएल में कुल 18 मैच खेले गए हैं. जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच जीते हुए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैच जीते हुए हैं. फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 4 मैच चेन्नई की टीम ने जीते हैं और 2 मैच दिल्ली ने जीते हैं.

पिच रिपोर्ट 

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. स्पिनरों की गेंद को इस पिच पर टर्न मिलता है. इस मैदान पर ड्यू आने के भी चांस रहते हैं. अगर मैदान पर ड्यू आई, तो इसका फायदा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिल सकता है.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वाटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर

दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, कॉलिन इंग्रम, ऋषभ पंत, किमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post DCvsCSK : WEATHER REPORT : जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल? टॉस जीतकर लेना होगा ये फैसला appeared first on Sportzwiki.