Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsCSK: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स!

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का पांचवा लीग मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में 26 मार्च को खेला जायेगा. बता दें, कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी. इस मैच को जीत दोनों टीमों पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी.

आईपीएल 2019 के इस पांचवे लीग मैच के चलते हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.

अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले मैच में ओपनिंग की थी और वह काफी सफल भी रहे थे, इसलिए इस मैच में भी अम्बाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरूआत करेंगे. वह अपनी आईपीएल में चली आ रही शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

शेन वाटसन 

शेन वाटसन चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर है. वह अम्बाती रायडू के साथ पारी की शुरूआत करेंगे. आरसीबी के खिलाफ वाटसन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. वह टीम के लिए गेंदबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

सुरेश रैना 

Raina becomes the first batsman to score 5000 runs in IPL

सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे मुख्य बल्लेबाज है. उन्होंने पिछले मैच में ही अपने आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे किये हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम को हमेशा की तरह जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.

एमएस धोनी 

टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एमएस धोनी के मजबूत कंधो पर होगी. वहीं टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी भी उन्ही के पास होगी. साथ ही वह अपनी टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करेंगे. पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी, लेकिन इस मैच में वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना चाहेंगे.

केदार जाधव 

केदार जाधव का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. वह मैच फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे. साथ ही कप्तान धोनी को उनसे कुछ ओवरों की उम्मीद भी होगी. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चेन्नई को जीत दिलाना चाहेंगे.

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य ऑलराउंडर है. उन्होंने पूर्व में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं. पिछले मैच में उन्हें अपने जौहर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहेंगे.

रविन्द्र जडेजा 

रविन्द्र जडेजा टीम के स्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और अपनी टीम के लिए 2 विकेट हासिल किये थे. इस मैच में भी उनसे टीम को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. साथ ही बल्लेबाजी से भी वह टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

दीपक चाहर 

नई गेंद के साथ दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आयेंगे. वह अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने पिछले मैच में भी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया था. इस मैच में भी टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह आरसीबी के खिलाफ ‘मैन ऑफ़ द मैच’ रहे थे. उन्होंने पॉवर प्ले में गेंदबाजी करके कोहली-डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के विकेट निकाले थे. हरभजन सिंह अपनी यही फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे.

शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर को पिछले मैच में ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया था. हालाँकि, वह टीम के मुख्य तेज गेंदबाज है, इसलिए उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी खेलना तय है. वह इस मैच में खुद को साबित करना चाहेंगे.

इमरान ताहिर 

इमरान ताहिर ने पिछले मैच में अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किये थे. उनका गेंदबाजी फॉर्म शानदार है. वह अपने इस फॉर्म को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे और ज्यादा से ज्यादा विकेट लेकर चेन्नई को जीत दिलाना चाहेंगे.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post DCvsCSK: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स! appeared first on Sportzwiki.