आईपीएल में दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने अपना नाम बदल किया था और अब उनकी किस्मत भी बदलती दिख रही है। टीम ने पहले मैच में तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस को मात दी। आईपीएल 2012 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का पहला मैच जीता है। अब टीम का दूसरा मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से है।
मुंबई के साथ रहा शानदार मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के टीम को 37 रनों से हराया था। मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने टीम ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इस जीत और चेन्नई के खिलाफ मैच के बारे में बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा
“मुझे लगता है कि यह मुंबई के खिलाफ एक शानदार मैच था, लेकिन हम मंगलवार का इंतजार कर रहे हैं, जहां हमारे पास कुछ आत्मविश्वास पैदा करने का एक और मौका होगा, क्योंकि हम डिफेंडिंग चैंपियन से खेल रहा हैं। यह स्पष्ट रूप से एक शानदार मैच होगा, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम अच्छी तरह से आराम करें।”
अनुभव से अवगत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के पास आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है। वहीं दिल्ली की युवा टीम है और कप्तान श्रेयस अय्यर के पास भी काफी कम अनुभव है। इस बारे में अय्यर ने कहा
“चेन्नई के पास बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी हैं, और हमने देखा कि कैसे उन्होंने अपने पहले मैच में आरसीबी को हराया। इसलिए हम अपना होमवर्क करेंगे और कोटला में अपने प्रशंसकों के सामने शानदार प्रदर्शन करेंगे।”
गेंदबाजी पर सभी की नजरें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस समय दुनिया के दो सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट और कगिसो रबाडा ने पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। चेन्नई की टीम को भी इनकी प्रतिभा का पता है।
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का पांचवा मैच 26 मार्च को दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला के मैदान पर खेला जायेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post DCvsCSK: महेंद्र सिंह धोनी के सामने खेलने से भयभीत दिखे श्रेयस अय्यर, मैच से पहले कही ये बात appeared first on Sportzwiki.