आईपीएल 2019 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने- सामने है। यह मैच दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेला जायेगा। सीएसके ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आरसीबी को 7 विकेट से हराया था वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से मात दी थी। इस मैच में जीत हासिल करने वाले टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच जाएगी।
चेन्नई का पलड़ा भारी

आईपीएल के इतिहास की बात करें तो दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स हुई इस टीम के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड काफी शानदार है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 18 मैच खेले गये हैं।
इन 18 मैचों में चेन्नई ने 12 में जीत दर्ज की है वहीं दिल्ली को सिर्फ 6 मैचों में जीत मिली है। फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान की बात करें तो यहाँ खेल गये 6 मैचों में चेन्नई ने 4 तो दिल्ली ने दो मैच जीते हैं। इसी वजह से फिर से दिल्ली को इस मैच में सतर्क रहने की जरूरत है।
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

आईपीएल के इस मुकाबले के लिए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए दिल्ली की टीम में अमित मिश्रा को ट्रेंट बोल्ट की जगह मिली है।
चेन्नई की टीम पिछले मैच में सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरी थी। इस मैच में भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई उसी टीम के साथ मैच में उतरी है।
इस प्रकार है प्लेइंग इलेवन:
सीएसके: अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो,हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर
डीसी: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post DCvsCSK, टॉस रिपोर्ट: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, दिग्गज की हुई वापसी appeared first on Sportzwiki.