Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsKKR : पृथ्वी शॉ की तूफ़ान में उड़ा केकेआर, सुपर ओवर में केकेआर ने दिल्ली को 3 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 10वां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में दोनों के बीच यह मुकाबला टाई हो गया. हालाँकि, सुपर ओवर में गए इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 रन के अंतर से जीत लिया और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं. यह दिल्ली की टूर्नामेंट में दूसरी जीत थी.

केकेआर ने खड़ा किया 185 रन का बड़ा स्कोर  

इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरूआत बहुत खराब रही टीम के ओपनर बल्लेबाज निखिल नाइक (7 रन) टीम के मात्र 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

इसके बाद 61 रन तक पहुंचते-पहुंचते केकेआर की टीम अपने 5 अहम विकेट गंवा चुकी थी. हालाँकि, छठे विकेट के लिए दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल ने शानदार 95 रन की साझेदारी की और इस साझेदारी के दम पर केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रह पाई.

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाये.

दिल्ली के लिए संदीप लामिछाने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया. वहीं हर्षल पटेल को भी 2 विकेट हासिल हुए है.

दिल्ली भी बना पाई 185 रन का स्कोर 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरूआत खराब रही और टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (16 रन) टीम के 27 रन के स्कोर पर आउट हो गये.

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने 89 रन की शानदार साझेदारी की थी. टीम के 116 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर आउट हो गये थे, लेकिन दूसरे छोर से पृथ्वी शॉ शानदार शॉट्स खेलते रहे, जबतक पृथ्वी खेल रहे थे. दिल्ली की जीत आसान लग रही थी.

लेकिन जैसे ही पृथ्वी शॉ आउट हुए टीम प्रेशर में आ गई और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना पाई.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 99 रन की पारी पृथ्वी शॉ ने खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके व 3 छक्के लगाये. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए 32 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली.

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच 

बता दें, कि सुपर ओवर में केकेआर के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की, वहीं दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर आये. दिल्ली की टीम सुपर ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना पाई.

केकेआर के लिए बल्लेबाजी करने आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक आये. वहीं दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आये. केकेआर की टीम इस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मात्र 7 रन ही बना पाई.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post DCvsKKR : पृथ्वी शॉ की तूफ़ान में उड़ा केकेआर, सुपर ओवर में केकेआर ने दिल्ली को 3 रन से हराया appeared first on Sportzwiki.