दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को आईपीएल 2019 के 10वें मैच में सुपर ओवर में 3 रन के अंतर से हरा दिया हैं और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. दिल्ली की यह केकेआर के खिलाफ 10वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए थे. जिसमे से 13 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मैच जीते हुए थे. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था.
2. फिरोजशाह कोटला में दिल्ली की यह केकेआर के खिलाफ पांचवी जीत थी. इस पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए थे. जिसमे से दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हुए थे. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था.
3. दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल ने आज छठे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की थी. यह आईपीएल में छठे विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी.

4. आंद्रे रसेल ने आज 62 रन की पारी खेली थी. यह उनके आईपीएल करियर का पांचवा अर्धशतक था.
5. पृथ्वी शॉ ने आज अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया.
6. पृथ्वी शॉ ने आज 99 रन बनाये हैं. यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना गया है.

7. दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच आज यह मैच टाई हो गया था. आईपीएल के इतिहास में आज यह 8वां मैच टाई हुआ हैं.
8. पृथ्वी शॉ आज 99 रन पर आउट हुए है. वह विराट कोहली के बाद 99 रन पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post DCvsKKR : STATS : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, पृथ्वी शॉ ने बना डाले कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.