Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsKKR: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद ट्विटर पर छाए पृथ्वी शॉ, वहीं ये खिलाड़ी हुए ट्रोल

आईपीएल 2019 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ी। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और अपने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दिल्ली दो मैच में एक जीत और एक मैच हार चुकी है।

आंद्रे रसेल की शानदार बल्लेबाजी

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए पिछले दोनों मैचों में नितीश राणा और रॉबी उथप्पा ने शानदार बल्लेबाज की थी लेकिन आज दोनों फ्लॉप रहे। उनके अलावा टॉप के कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन आंद्रे रसेल ने 28 गेंद में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी अर्धशतक बनाया। इन्हीं पारियों की मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बना दिए।

दिल्ली की शानदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के सामने 186 रनों का बड़ा स्कोर था लेकिन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। शिखर धवन के आउट होने के बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी बनाई।

पृथ्वी शॉ इस मैच में 99 रन बनाकर आउट हो गये। उनके पास अपना पहला शतक बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गये। इसके बावजूद ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ हुई। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से यह मैच सुपर ओवर में गया।

केकेआर के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 10 रन दिए। पंत ने 4 गेंद में 6 रन बनाये। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने कगिसो रबाडा की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन उनके बाद रबाडा ने शानदार वापसी करते हुए अगली 5 गेंद में सिर्फ तीन रन देकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

 

आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post DCvsKKR: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद ट्विटर पर छाए पृथ्वी शॉ, वहीं ये खिलाड़ी हुए ट्रोल appeared first on Sportzwiki.