Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DCvsKKR : दिनेश कार्तिक ने बताई वो वजह, जिसकी वजह से उनकी टीम को सुपर ओवर में मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच आईपीएल 2019 का 10वां मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में दोनों के बीच यह मुकाबला टाई हो गया. दोनों ही टीमों ने अपनी पारियों में 185 रन का स्कोर खड़ा किया. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ और इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सुपर ओवर में 3 रन के अंतर से जीत लिया.

बता दें, कि सुपर ओवर में दिल्ली की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना पाई थी, लेकिन इस लक्ष्य को कगिसो रबाडा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बचा लिया. केकेआर की टीम इस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मात्र 7 रन ही बना पाई.

हार के बाद दिनेश कार्तिक ने कही ये बातें

दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम की हार के बावजूद अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अपने तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा की तारीफ की हैं. साथ ही उन्होंने कहा है, कि सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने उनसे अच्छा खेल दिखाया, इसलिए उन्हें जीत हासिल हुई हैं.

सुपर ओवर में दिल्ली हमसे अच्छा खेली 

 

दिनेश कार्तिक ने सुपर ओवर में मिली हार के बाद अपने बयान में कहा,

“मुझे लगता है, कि यह एक शानदार खेल था, दोनों टीमों ने काफी अच्छा संघर्ष किया. यह मैच सुपर ओवर में गया और उन्होंने सुपर ओवर में हमसे अच्छा खेल दिखाकर मैच जीत लिया. 

मैं कहूँगा, प्रसिद्द कृष्णा ने सुपर ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की

साथ ही दिनेश कार्तिक ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में तेज गेंदबाज प्रसिद्द कृष्णा की तारीफ करते हुए कहा,

“मुझे लगता है, कि डेथ ओवर में प्रसिद्द कृष्णा हमारे लिए लगातार गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिए हमने सुपर ओवर देने में ज्यादा विचार नहीं किया और उन्हें गेंद सौपी थी.

मैं कहूँगा, कि उन्होंने सुपर ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, वह हमारे लिए मुश्किल ओवरों में गेंदबाजी कर रहा है, इसलिए हमें उसे बैक करने की जरुरत है. यह मैच कुल मिलाकर काफी उतार-चढ़ाव भरा था.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post DCvsKKR : दिनेश कार्तिक ने बताई वो वजह, जिसकी वजह से उनकी टीम को सुपर ओवर में मिली हार appeared first on Sportzwiki.