Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI RANKING : भारतीय टीम को तजा रैंकिंग में हुआ काफी नुकसान, देखें खिलाड़ियों व टीमों की पूरी रैंकिंग

आईसीसी ने आज रविवार को आईसीसी की वनडे रैंकिंग को अपडेट किया है. इस अपडेट रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड जैसी को नुकसान हुआ है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी टीम को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को सबसे बड़ा फायदा हुआ है.

भारत को 2 रेटिंग अंक का नुकसान

बता दें, कि आईसीसी की अपडेट रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम को तीन स्थान का नुकसान हुआ हैं. वहीं भारतीय टीम को 2 अंको का नुकसान हुआ है. हालाँकि, इंग्लैंड टीम 123 अंको व भारत 120 अंको के साथ क्रमशः नंबर-1 व नंबर-2 स्थान पर है.

न्यूजीलैंड की टीम को बांग्लादेश से वनडे सीरीज जीत के बाद 1 अंक का फायदा हुआ है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज जीत से 3 अंको का फायदा हुआ है. साउथ अफ्रीका को भी 1 अंक का फायदा हुआ है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर करने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 4 अंको का बड़ा फायदा हुआ है.

क्विंटन डी कॉक पहुंचे नंबर-4 पर 

बल्लेबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक चार स्थान की लम्बी छलांग के साथ नंबर-4 पर आ गए है. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 3 स्थान निचे फिसलकर 7वें स्थान पर आ गए है.

इंग्लैंड के जोस बटलर को 5 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 13वें स्थान पर आ गए है. टॉप पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बने हुए हैं.

गेंदबाजो की रैंकिंग में इमरान ताहिर 7 स्थान के बड़े फायदे के साथ चौथे स्थान पर आ गए है. वहीं कगिसो रबाडा भी 2 स्थान के फायदे के साथ पांचवे स्थान पर आ गए है. अफगानिस्तान के राशिद खान एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए है. भारत के जसप्रीत बुमराह 774 अंको के साथ टॉप पर बने हुए हैं.

यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट टीम रैंकिंग 

रैंकिंग       टीम       रेटिंग पॉइंट्स 
1 इंग्लैंड 123
2. भारत 120
3. न्यूजीलैंड 112
4. साउथ अफ्रीका 112
5. ऑस्ट्रेलिया 103
6. पाकिस्तान 102
7. बांग्लादेश 90
8. श्रीलंका 76
9. वेस्टइंडीज 76
10. अफगानिस्तान 64

 

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 887
2. रोहित शर्मा 854
3. रॉस टेलर 821
4. क्विंटन डी कॉक 807
5. फाफ डू प्लेसी 801
6. बाबर आजम 791
7. जो रूट 780
8. फखर जमान 758
9. मार्टिन गुप्टिल 755
10. शाई होप 744

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जसप्रीत बुमराह 774
2. ट्रेंट बोल्ट 759
3. राशिद खान 747
4. इमरान ताहिर 703
5. कगिसो रबाडा 701
6. कुलदीप यादव 689
7. पैट कमिंग्स 681
8. युज्वेंद्र चहल 680
9. मुजीब उर रहमान 678
10. आदिल रशिद 672

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-5 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 356
2. शाकिब अल हसन 341
3. मोहम्मद नबी 329
4. मोहम्मद हफीज 296
5 मिचेल सेंटनर 278

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ICC ODI RANKING : भारतीय टीम को तजा रैंकिंग में हुआ काफी नुकसान, देखें खिलाड़ियों व टीमों की पूरी रैंकिंग appeared first on Sportzwiki.