Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T-20 RANKING: आदिल रशिद और क्रिस जोर्डन को रैंकिंग में बड़ा फायदा, टॉप 10 में सिर्फ 1 भारतीय

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार को ही समाप्त हुई हैं. इस टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में कई बड़े उलटफेर हुए हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आईसीसी की ताजा  रैंकिंग के बारे में ही बताएंगे. इसमें सबसे बड़ा फायदा इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशिद को हुआ हैं.

रशिद और जोर्डन पहुंचे करियर की बेस्ट रैकिंग में

टी-20 सीरीज में 5 विकेट हासिल करने वाले आदिल रशिद को आईसीसी रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ हैं और वह पहली बार अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर-3 पर पहुंच गए है.

क्रिस जोर्डन को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ हैं. चार स्थान की छलांग लगाते हुए वह 10वें पायदान पर पहुंच गए है. डेविड विली 7 स्थान के फायदे के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए है. वेस्टइंडीज के फेबियन ऐलन को 33 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 72वें स्थान पर आ गए है.

गेंदबाजो की रैंकिंग में टॉप पर राशिद खान 780 अंको के साथ बने हुए हैं. वहीं भारत के कुलदीप यादव 1 स्थान के नुकसान के साथ पांचवे स्थान पर फिसल गए है.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में बैरेस्टो को फायदा

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बैरेस्टो को फायदा हुआ है. वह 38 स्थान के फायदे के साथ 55वें पायदान पर पहुंच गए है.

जो रूट तीन स्थान के फायदे के साथ 21वें पायदान पर पहुंच गए है. वहीं सैम बिलिंग्स 56 स्थान के बड़े फायदे के साथ 84वें पायदान पर आ गए है.

निकोलस पूरन 18 स्थान के फायदे के साथ 79वें स्थान पर पहुंच गए है. टॉप पर बाबर आजम 885 अंको के साथ बने हुए है. वहीं भारत के केएल राहुल 726 अंको के साथ नंबर-5 पर बने हुए हैं. ऑलराउंडरों की रैंकिंग में ग्लेन मैक्सवेल 390 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 बाबर आजम 885
2. कॉलिन मुनरो 825
3. ग्लेन मैक्सवेल 815
4. एरोन फिंच 782
5. केएल राहुल 726
6. हजरतउल्लाह जजई 718
7. डार्सी शार्ट 715
8. एविन लुईस 707
9. फखर जमान 700
10. एलेक्स हेल्स 678

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 780
2. शादाब खान 720
3. आदिल रशिद 709
4. इमाद वसीम 705
5. कुलदीप यादव 699
6. एडम जम्पा 672
7. शाकिब अल हसन 658
8. ईश सोढी 657
9. फहीम अशरफ 655
10. क्रिस जोर्डन 642

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. ग्लेन मैक्सवेल 390
2. शाकिब अल हसन 338
3. मोहम्मद नबी 330
4. महमुदुल्ला 240
5. रिची बैरिंगटन 221

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC T-20 RANKING: आदिल रशिद और क्रिस जोर्डन को रैंकिंग में बड़ा फायदा, टॉप 10 में सिर्फ 1 भारतीय appeared first on Sportzwiki.