Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC WC 2019- भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विश्व कप के लिए चुनी अपनी स्क्वॉड, इस स्टार खिलाड़ी को रखा बाहर

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर इन दिनों हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। हर कोई विश्व कप पर नजर लगाए बैठा है और साथ ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच भारतीय टीम भी अपनी जोरदार तैयारियों में लगी हुई हैं।

संजय मांजरेकर ने विश्व कप के लिए अपनी स्क्वॉड का किया चयन

तो वहीं दूसरी तरफ आने वाले महीनें में विश्व कप स्क्वॉड का चयन होने जा रहा है और उसी को लेकर भारत के कई पूर्व क्रिकेटर इन दिनों भारतीय टीम के 15 सदस्यों के स्क्वॉड की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

हाल ही में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम बतायी थी तो अब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के उन 15 खिलाड़ियों के नाम बताए जिनको विश्व कप में जगह मिलनी चाहिए।

संजय मांजरेकर ने रायडू-कार्तिक को नहीं दी जगह

संजय मांजरेकर ने विश्व कप के लिए अपनी तरफ से जिस भारतीय 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड सामने रखा है उसमें से उन्होंने अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है। जो एक तरह से हैरान करने वाला है।

तो साथ ही संजय मांजरेकर ने अपनी इस 15 सदस्यीय टीम में विजय शंकर, हार्दिक पंड्या और रविन्द्र जडेजा तीनों ही ऑलराउंडर को जगह दी है।

संजय मांजरेकर के अनुसार ओपनिंग जोड़ी और नंबर तीन हैं शिखर-रोहित-कोहली

संजय मांजरेकर ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम ही बताया तो इसके अलावा नंबर तीन पर हमेशा की तरह विराट कोहली को रखा।

नंबर चार पर मांजरेकर चाहते हैं विजय शंकर को

नंबर चार के लिए भी संजय मांजरेकर ने चौंकाने वाला नाम दिया है। उन्होंने इस स्थान के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर का नाम बताया जो पिछले कुछ मैचों में अच्छा कर रहे हैं।

मध्यक्रम में इन खिलाड़ियों को रखा अपनी टीम में

संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मध्यक्रम में महेन्द्र सिंह धोनी को विकेटकीपर के रूप में रखा तो इसके अलावा हार्दिक पंड्या और केदार जाधव को रखा।

चहल-कुलदीप हो स्पिन जोड़ी

भारत की युवा स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल को ही संजय मांजरेकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हुए देखना चाहते हैं। रविन्द्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा।

बुमराह-शमी संभाले तेज गेंदबाजी की बागडोर

भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाजी विभाग के लिए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को संजय मांजरेकर ने पहली चॉइस बताया तो भुवी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा।

इस तरह से चुने अपने 15 सदस्यीय मेंबर

विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विजय शंकर, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल, रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ICC WC 2019- भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विश्व कप के लिए चुनी अपनी स्क्वॉड, इस स्टार खिलाड़ी को रखा बाहर appeared first on Sportzwiki.