लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय मैचों की पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (59 रन, 72 गेंद, एक छक्का, छह चौके) और छोटे कद के केदार जाधव (81 रन, 87 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) की बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मेहमान टीम ने मेजबनों को निर्धारित 50 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य दिया जिसे धौनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही पूरा कर लिया.
मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही खाता खोले बिना आउट हो गए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी की. लेकिन इसी समय 80 रन के स्कोर पर कप्तान विराट 44 रन बनाकर आउट हो गए. देखते ही देखते भारत का स्कोर 99 रन पर 4 विकेट हो गया और मैच पर मेजबानों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया.

टीम इंडिया महज 99 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी कि तभी क्रीज पर धौनी का साथ देने के लिए ऑलराउंडर केदार जाधव आए इन दोनों बल्लेबाजों मैदान के चारों ओर दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाए. और देखते ही देखते मैच का रुख मोड़ दिया. जाधव और धौनी ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 141 रन जोड़े. दोनों बल्लेबाजी की शानदार बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है.
केदार जाधव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. जाधव जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए तब भारतीय टीम महज 99 रन के स्कोर पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी. लेकिन जाधव ने धौनी के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. इस पारी के दौरान जाधव का स्ट्राइक रेट 93.10 का रहा जो कि वनडे मैचों के हिसाब से काफी बेहतर रहा.

आए दिन ये चर्चा होती है कि धौनी को संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन पिछले कुछ मैचों में धौनी ने अपने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद किया और ये दिखाया कि टीम इंडिया को अभी धौनी की जरूरत क्यों है. जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 237 रन का पीछा करते हुए महज 99 रन पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी तब धौनी एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका में नजर आए और उन्होंने धैर्य पूर्वक बल्लेबाजी करते हुए केदार जाधव के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई.
The post IND vs AUS : धोनी-जाधव ने टीम इंडिया को दिलायी जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त appeared first on Live Cities.