स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो टी 20 मैच की सीरीज में 2-0 से मात दी है साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर हाल में अब वनडे सीरीज में जीत दर्ज करना चाहेंगे। विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतिंम सीरीज है इसके बाद भारतीय टीम विश्वकप खेलेगा।
साथ ही आपको बता दे कि आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच अपने करियर का 100वां वनडे मैच है। साथ ही आज आस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर एश्टन टर्नर को वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही आपको बता भारत ने दो स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऑस्ट्रेलिया और भारत की आज के मैच के लिए टीम:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): आरोन फिंच (सी), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़े:
न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहली बार ये रिकॉर्ड
IND vs AUS: रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इन रिकॉर्ड्स को कर सकते है ध्वस्त
अभिनंदन के नाम की जर्सी के साथ वर्ल्ड कप में खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम
Herald