Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 1st OID: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 237 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 7 विकेट पर 237रनों का लक्ष्य रखा। बता दें, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और पहले ही ओवर में कप्तान एरोन फिंच (0) को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा (50), ग्लेंन मैक्सवेल (40) और मार्कस स्‍टोइनिस(37) ने बनाये।जबकि दूसरे विकेट के लिए ख्‍वाजा और स्‍टोइनिस के बीच 87 रन की साझेदारी हुई।

वहीं भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं एक विकेट केदार जादव को मिला।

दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारतीय टीम-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडु, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और विजय शंकर.

ऑस्ट्रेलियाई टीम- एरॉन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जांपा और एंड्रयू टाई.

यह भी पढ़े:-

महिलाओं पर टिप्पणी वाले विवाद के बाद बदल गए KL राहुल, कहा...

कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर विराट कोहली ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड



Herald