Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS :  कोहली के शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 251 रन का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के सामने ज्यादा बड़ा लक्ष्य नही बना पायी और केवल 250 रन के स्कोर पर पूरी टीम आल आउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। साथ ही केवल भारतीय कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नही खेल पाया। भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 0 रन पर आउट हो गए साथ ही शिखर धवन भी केवल 21 रन की पारी खेल पाए। अंबाती रायडू 18 रन, विजय शंकर 41 रन, केदार जाधव 11 रन, एमएस धोनी 0 रन, रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम कि तरफ से केवल शतकीय पारी विराट कोहली ने खेली उन्होंने 10 चौकों की मदद से 120 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते पैट कमिंस ने 9 ओवर ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए साथ ही एडम ज़म्पा ने 2 विकेट लिए।

भारत आज की टीम -

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (wk), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया आज की टीम -

स्क्वाडप्लेइंग इलेवन उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच (सी), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (wk), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा।

यह भी पढ़े:-

विराट कोहली ने जड़ा करियर का 40 वां शतक, सचिन के रिकॉर्ड से महज नौ कदम दूर

IND vs AUS 2nd ODI: भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब, 17 ओवर में तीन बल्लेबाज OUT

36 साल की उम्र में इस भारतीय गेंदबाज ने रच दिया ये इतिहास



Herald