Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 2nd ODI: भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब, 17 ओवर में तीन बल्लेबाज OUT

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उत्तरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम के 1 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप में टीम 8वें ओवर में लगा और तीसरा झटका अम्बाती रायुडू (18) रूप में लगा।

बता दें, रोहित शर्मा का विकेट पैट कमिंस ने लिया और शिखर धवन को ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू कर पवेलियन की राह दिखाई। अभी क्रीज़ पर कप्तान विराट कोहली (31) और विजय शंकर (0) है। टीम का स्कोर 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन हो गया है।

इस प्रकार है वनडे टीमें:-
टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन कुल्टर नाइल और नाथन ल्योन

यह भी पढ़े:-

36 साल की उम्र में इस भारतीय गेंदबाज ने रच दिया ये इतिहास

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना



Herald