Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 3rd ODI: फिंच और ख्वाजा के सामने कमजोर पड़े भारतीय गेंदबाज, दिया 313 रन का लक्ष्य  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान आरोन फिंच और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को मजबूत शुरुआत दी साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 313 रन बनाए हैं।

साथ ही आपको बता दे कि स्मान ख्वाजा (104) के वनडे करियर की पहली शतकीय पारी और आरोन फिंच (93) की अर्धशतकीय पारी खेली। साथ ही आपको बता दे कि उस्मान ख्वाजा ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली उन्होंने ने अपनी पारी के दौरान 113 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया और 104 रन बनाएं। इससे पहले ख्वाजा का एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन था। लेकिन कप्तान आरोन फिंच शतक बनाने से चुक गए और उन्होंने ने 99 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और तीन छक्कों की मदद से 93 रन बनाएं।

इसके अलावा ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली। और मार्कस स्टोइनिस ने 31 और एलेक्स कारे ने 21 रन की पारी कि वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 313 रन बनाए हैं। साथ ही भारतीय गेंदबाजों की बात करे तो आज के मैच में केवल कुलदीप यादव ही अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने ने अपने दस ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।

ये भी देखें

अब BCCI नहीं बल्कि ये करेगे हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की किस्मत का फैसला

पुलवामा शहीदों की याद में भारतीय टीम ने लिया ये बड़ा फैसला

Live IND vs AUS 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला



Herald