भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने 6 विकेट से हरा दिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 236 रन बनाए थे .लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने एक समय 99 रनों पर ही चार विकेट खो दिए. इसके बाद केदार जाधव (नाबाद 81) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) की जोड़ी ने एक बार फिर भारत को जीत दिलाई.
जाधव ने अपनी शानदार पारी में 87 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया. वहीं धोनी ने 72 गेंदें खेलीं जिनमें से छह पर चौके और एक पर छक्का मारा.
जीत के बाद केदार ने कही ये बात

टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए. वहीं केदार जाधव ने एक विकेट लिया.
उन्होंने कहा,
“मेरी गेंदबाजी बल्लेबाजों के दिमाग को पढ़ने के बारे में है. मैंने स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी करने की कोशिश की. मुझे नहीं लगता कि मैं एक गेंदबाज हूं. मैं अपनी जिम्मेदारी का आनंद लेता हूं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में, हमने इसी तरह का रनों का पीछा किया. मैंने आज फिर वही किया”
धोनी के लिए कही ये बात

.कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रनों की पारी खेली.
उन्होंने आगे कहा,
“मैंने धोनी भाई से बहुत कुछ सीखने की कोशिश की. धोनी और चीकू वनडे क्रिकेट के सबसे अच्छे चेज़र हैं. यही हम अपने कप्तान से सीखते हैं और यही हमने करने की कोशिश की.”
धोनी वह आपके मन को पढ़ लेते है

“मैंने शुरू में ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश की. धोनी वह आपके मन को पढ़ लेते है; बहुत बार जब आपको लगता है कि यह गेंद सीमा रेखा से बाहर जाएगी और आप हिट कर सकते है, तो वह आपको बताएंगे कि ‘टीम को और अधिक दृढ़ता की आवश्यकता है और आपको अंत तक बल्लेबाजी करनी है. हर बार जब आप टीम के बारे में सोचते हैं, तो ज्यादातर बार, आप जीत जाते हैं.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IND vs AUS: मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए केदार जाधव ने बताया 4 विकेट गिरने के बाद क्या हुई धोनी से बात appeared first on Sportzwiki.