स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले भारत को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया है। सीरीज जीतने के लिए कप्तान विराट कोहली ने आज प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं। चहल और केएल राहुल को बाहर रखते हुए रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम ने भी दो बदलाव किये हैं। शॉन मार्श और जेसन बेहरनडोर्फ की जगह मार्कस स्टोइनिस और नाथन लायन को टीम में शामिल किया है।
आपको बता दें, इस वक्त दोनों टीमें सीरीज 2-2 से बराबरी पर हैं और अंतिम मैच जो जीतेगी उसका सीरीज पर कब्ज़ा होगा। खास बात यह भी है कि अपने घरेलू मैदान पर बतौर कप्तान विराट कोहली पहला वनडे खेल रहे है और वह यह मैच जीतने को पूरी कोशिश करंगे।
ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी-
अब तक दोनों टीमों के बीच 135 बार आमने-सामने हुई है, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 76 तो भारत ने 49 मैच जीते हैं। जबकि दस मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।
टीमें इस प्रकार है:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केदार जाधव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा और रिषभ पंत।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जाम्पा।
यह भी पढ़े:-
इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया टीम का अधूरा कप्तान, धोनी आज भी आधे कप्तान
Ind Vs Aus: आज के मैच में भारतीय टीम बना सकती है कई रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी पर रहेंगी नजर
India vs Australia: दिल्ली का ये मैदान भारत को दिला सकता है फाइनल में जीत, देखें पिछले रिकॉर्ड
Herald