भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया है. इस मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने आज 76वीं वनडे जीत हासिल की है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 133 वनडे मैच खेले गए थे. जिसमे से भारत की टीम ने मात्र 49 वनडे मैच जीते हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 75 वनडे मैच जीते हुए थे.10 मुकाबले बेनतीजा रहे थे.
2. 350 रन से ज्यादा का लक्ष्य होने के बावजूद भारतीय टीम को मिली यह हार, पहली हार है.
3. भारत ने आज 27वीं बार 350 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया है. साउथ अफ्रीका और भारत ने सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से 27 बार 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है.

4. शिखर धवन ने आज 143 रन की शानदार पारी खेली. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 16वां शतक था.
5. 2012-13 से पहली बार भारत अपनी धरती पर लगातार दो वनडे मैच हारा है. 2012-13 में भारत, पाकिस्तान से लगातार दो वनडे मैच हारा था.
6. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की धरती पर अपने 3000 रन पूरे कर लिए है. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ने मात्र 57 पारियों में अपने 3000 वनडे रन पूरे किये हैं. उन्होंने विराट कोहली 63 पारियों को पीछे छोड़ा है. वहीं अमला की 57 पारियों की बराबरी की है.
7. शिखर धवन ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर के 10,000 रन भी पूरे किये है. उन्होंने आज 112 रन बनाते ही अपने लिस्ट ए करियर के दस हजार रन भी पूरे किये हैं.

8. पैट कमिंग्स ने आज अपने कोटे के 10 ओवर में 70 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. यह उनके वनडे क्रिकेट करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं.
9. जसप्रीत बुमराह ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला छक्का लगाया.
10. शिखर धवन ने आज शतक लगाने के मामले पर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है. सहवाग ने जहां 15 शतक लगाये थे. वहीं धवन अब उनसे आगे निकलते हुए 16 वनडे शतक लगा चुके हैं.
11. भारत के लिए खेलते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर पहले स्थान में रोहित शर्मा आ चुके हैं. उन्होंने धोनी के 217 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IND vs AUS: STATS : चौथे वनडे में बने कुल 11 रिकॉर्ड, भारतीय टीम ने हार के साथ बना डाला ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.